Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

65  अभ्यर्थियों  के साक्षात्कार में 23 का ट्रेनिंग हेतु चयन

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती : क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/माडल कॅरियर सेन्टर एवं राजकीय आई०टी०आई के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, कटरा मूडघाट में किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में कृष्णा ट्रैक्टर हरीपुर बस्ती के प्रोपराइटर चन्द्रकेश सिंह एवं महिन्द्रा कम्पनी के फील्ड अफसर व भर्ती अधिकारी ने रिशेप्सनिस्ट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स रिप्रेन्जेटिव आदि पदों पर 65  अभ्यर्थियों   के साक्षात्कार में 23 का ट्रेनिंग हेतु चयन किया।
उन्होंने कहा कि आज के इस रोजगार मेला में आये हुए प्रतिभागी अभ्यर्थी निःशुल्क साक्षात्कार देकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। यह स्थानीय स्तर पर रोजगार पाने हेतु आये हुए अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है। इस अवसर एम०एम०ओझा सहायक निदेशक सेवायोजन,  ईशान प्रकाश सहायक जिला रोजगार अधिकारी, दयाराम वर्मा अनुदेशक भाषा, पंकज कुमार श्रीवास्तव अनुदेशक आशुलिपि, प्रमोद कुमार रोजगाार मेला प्रभारी, यंग प्रोफेशनल जय कुमार, वसीम खानॉ, राहुल कुमार एम०जी०एन०एफ० आदि उपस्थित रहें।