Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

12 से 23 सितम्बर के मध्य किया जायेंगा खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती :  अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को आगामी 12 से 23 सितम्बर 2023 के मध्य खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण ई-पास मशीन से किया जायेंगा। उक्त जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने दी है। उन्होने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारको को प्रति कार्ड कुल 35 किग्रा., जिसमें 14 किग्रा. गेहूॅ एवं 21 किग्रा. चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारको को प्रति यूनिट कुल 05 किग्रा., जिसमें 02 किग्रा. गेहूॅ एवं 03 किग्रा. चावल का निःशुल्क वितरित किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त ना कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ.टी.पी. वेरिफिकेशन (प्राक्सी) के माध्यम से वितरण किया जायेंगा। खाद्यान्न के घटतौली की शिकायत की जॉच एवं पुष्टि होने पर कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेंगी।