राजस्व एवं चकबंदी के मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती: राजस्व एवं चकबंदी के मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी अंद्रे वामसी ने सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट नियमित रूप से न्यायालय में बैठें तथा मानक के अनुरूप मुकदमों का निस्तारण करें। उन्होंने नायब तहसीलदार तथा चकबंदी अधिकारियों द्वारा काफी कम मुकदमों का निस्तारण किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया है कि आगामी बैठकों में इन दोनों अधिकारियों को भी बुलाया जाए।
उन्होंने सरकारी सम्पत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश दिया कि धारा 133, धारा 145 तथा 122 बी के निस्तारण में तेजी लायें। धारा 107/16 में गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने का भी उन्होंने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि, आवास, मत्स्य, भू आवंटन का लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र के काफी आवेदन तहसीलों में लंबित हैं, इनका समय के अन्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित करायें।

उन्होंने आईजीआरएस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस एवं जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्ता निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को बार-बार दौड़ाने की प्रवृत्ति पर रोक लगायें। सभी अधिकारी निस्तारित मामलों में शिकायतकर्ता से वार्ता कर फीडबैक अवश्य लें। विभागीय जांच की समीक्षा करते हुए उन्होंने जांच अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 दिन के भीतर सभी कर्मचारियों की जांच पूरी करके रिपोर्ट उपलब्ध करायें। उन्होंने प्रत्येक तहसील में स्वीकृत तहसीलदार न्यायिक तथा नायब तहसीलदार के पदों की स्वीकृति एवं उपलब्धता की समीक्षा किया। उन्होंने प्रत्येक तहसील में उपजिलाधिकारी न्यायिक तैनात करने का निर्देश दिया।
बैठक का संचालन एडीएम कमलेश चन्द्र ने किया। इसमें प्रभागीय वनाधिकारी नवीन कुमार शाक्य, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय, जी0के0 झा, आशुतोष तिवारी, गुलाब चन्द्र, अपर उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, मोहन प्रकाश, रमेश यादव, डीडीसी राजेन्द्र प्रसाद, एसओसी हरिश्चन्द्र, तहसीलदारगण, बीडीओ तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर