Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

समाजवादी साइकिल यात्रा का भव्य स्वागतः सभाओें में निशाने पर रही भाजपा

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती।  समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में प्रयागराज से शुरू हुई ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ समाजवादी साइकिल यात्रा बुधवार को जिले में पहुंची। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ की अगुवाई में टाण्डा पुल पर साईकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से साईकिल यात्रा चमनगंज चौराहा, कलवारी, कुसौरा, नगर बाजार होते हुये कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गोपियापार पहुंची। अनेक स्थानो पर सभा का आयोजन कर वक्ताओं ने आवाहन किया कि आगामी लोकसभा के चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत दिलाना है।
साइकिल यात्रा में अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यह संदेश है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के बल पर भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र, नौजवान सभी वर्ग इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण परेशान हैं। साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गये जन कल्याणकारी कार्यों को आम जनता को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सर्वाधिक सीट जीत कर केन्द्र में नई सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभायेंगे।
सपा अध्यक्ष एवं विधायक महेन्द्रनाथ यादव, वरिष्ठ नेता राम प्रसाद चौधरी आदि ने सभाओं में कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं में एक नया जोश आया है, इससे प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रति सोच बदली है। वक्ताओं ने कहा कि मऊ के घोसी की जनता ने जो संदेश दिया है उसे जन-जन तक पहुंचाना है। सपा केन्द्र में मजबूत हुई तो गरीबों, किसानों, छात्रों, व्यापारियों के साथ ही समाज के सभी वर्गो के समस्याओं का हल निकलेगा। साईकिल यात्रा में शामिल अखिलेश गुप्ता, राघवेन्द्र यादव, जय प्रताप यादव, अविनाश विद्यार्थी, आदर्श, पंकज कुशवाहा, राकेश शर्मा, अंकुश, अवनीश, अंगद, विजय पाल, प्रिन्स सिंह, कमलेश मौर्या, पंकज कुशवाहा, अभिजीत आदि ने अपने अनुभवों को साझा किया।
साईकिल यात्रा का स्वागत और सभाओं में मुख्य रूप से विजय विक्रम आर्य, मो0 स्वालेह, कैश मोहम्मद, रणजीत यादव रिन्टू, कक्कू शुक्ल, राजेन्द्र चौधरी, गीता भारती के साथ ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।।