निरीह मरीजों का खून जांच कर रहे है यमराज …लिख रहे हैं मौत की इबारत…मलाई काट रहे हैं जिम्मेदार

नाजायज पैथालजी सेण्टरों के संचालन मे सरकारी चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान, शाम को बंटता है कमीशन
एमओआईसी मुण्डेरवा को तत्काल कार्यवाही हेतु कडा पत्र प्रेषित किया जा रहा है-सीएमओ
मुण्डेरवा सीएचसी के सामने देवांश पैथालजी, न्यू केयर पैथालजी, लाइफ लाइन पैथालजी सहित अनेकों पैथालजी सेन्टर बिना पंजीकरण के संचालित

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। ….यूं तो प्रदेश की योगी सरकार आम जनता के स्वस्थ्य स्वास्थ्य के लिए अनकों भागीरथ प्रयास कर रही है तो वहीं जिले के स्वास्थ्य माफिया निरीह मरीजों के लिए यमराज बने हुए हैं। इतना ही नही माफियाओं को उनके गलत कार्य मे सरकारी डाक्टर ही सहयोग कर रहे हैं तो फिर उन पर कार्यवाही करेगा कौन। मामला जिले के मण्डेरवा सीएचसी के सामने स्थित आधा दर्जन नाजायज पैथालजी सेन्टरों से जुडा हुआ है जिनके पास न तो विभाग से पंजीकरण है और न ही कोई प्रशिक्षित टेक्नीशियन। ऐसे यमराज बने पैथालजी संचालक यमराज बन निरीह मरीजों का खून जांच कर उनके मौत का इबारत लिखते हैं। ऐसा नही है कि इन गोरखधंधों की जानकारी स्वास्थ्य महकमें को नही हैं। जानकारी साहब लाकेगों को सब है लेकिन अवैध वसूली के लालच मे मरीजों को अकारण मौत के मुंह मे ढकेलने का कार्य कर रहे हैं।

मुण्डेरचा सीएचसी के सामने अनेक लुभावने नामों से संचालित पैथालजी सेन्टर जैसे देवांश पैथालजी जिसके कर्ता धर्ता जितेन्द्र कुमार,  न्यू केयर पैथालजी जिसें संचालक संदीप शर्मा, लाइफ लाइन पैथालजी जिसके स्वामी आलोक सिंह है के अलावा करीब आधा दर्जन नाजायज यह प्रतिष्ठान बिना विभागीय पंजीकरण के विभागीय अधिकारियों के संरक्षण मे चल रहा है। ऐसे पैथालजी सेन्टर के क्रिया कलापों से जहां आम मरीजों का आर्थिक शोषण हो रहा है वहीं उनके गुणवत्ता विहीन गलत जांच के कारण मरीजों का जीवन संकट मे पड रहा है। इसके लिए पैथालजी संचालक तो कम जिम्मेदार हैं सर्वाधिक जिम्मेदार सीएचसी पर तैनात चिकित्सक हैं। जो वे जानबूझकर चन्द कमीशन के लालच मे मरीजों को ऐसे यमराजों के पास खून आदि जांच के लिए भेज रहे हैं। स्वस्थ्य स्वास्थ्य की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है विभागीय अधिकारी मरीजों के जीवन से नही बल्कि नगदी से ज्यादा प्यार हो गया है। यहीं कारण है कि स्वास्थ्य माफिया मरीजों के जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड करे हैं।

इस सम्बन्ध मे मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0पी0 मिश्रा ने पूछने पर बताया कि प्रकरण गम्भीर है एमओआईसी मुण्डेरवा को तत्काल कार्यवाही हेतु कडा पत्र प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा मे नाजायज पैथालजी सेन्टर नही चलने दिया जायेगा।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर