Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में बनी प्रान्तीय अधिवेशन में भागीदारी की रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। रविवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय  पर सम्पन्न हुई। बैठक में  गढ़मुक्तेश्वर धाम में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में आगामी 3 से 5 नवम्बर तक आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में अधिकतम भागीदारी पर विचार किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला, तहसील और ब्लाक मुख्यालयों के पदाधिकारी 2 नवम्बर को गढमुक्तेश्वर के लिये रवाना हांेगे।
बैठक में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि कि विश्व हिन्दू महासंघ  का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति  के नेतृत्व में गढ़मुक्तेश्वर धाम में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सर्वाधिक योगदान करना है।
बैठक में मुख्य रूप से  अजय मिश्र प्रदेश मंत्री सोशल मीडिया प्रकोष्ठ, सौरभ त्रिपाठी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, राकेश सिंह, मुन्ना सिंह जिला उपाध्यक्ष, विष्णु प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष, चन्द्रेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार चौधरी, जिला मंत्री, राहुल कमलापुरी, जिला मंत्री, जगतमोहन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष परशुरामपुर अमरजीत यादव, तहसील अध्यक्ष रूधौली, किशन गुप्ता, विकास मोदनवाल, सुरेन्द्र सिंह, अमित चौधरी, मार्कण्डेय पाण्डेय, ठाकुर उपेन्द्र सिंह, प्रिन्स पटेल, वेद प्रकाश त्रिपाठी, संदीप मिश्र, विजय कुमार यादव, राम उजागिर चौधरी आदि शामिल रहे।