Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

तानाशाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी-डा. राम सुभाष

संजय सिंह की गिरफ्तारी राजनीति प्रेरित
भाजपा के दबाव में है ई.डी.

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें में रोष का माहौल है। रविवार को ‘आप’ जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि संजय सिंह निर्दोष है। उन्हें मनगढन्त मामलों में फंसाया गया है। पूरी पार्टी और देश का बड़ा हिस्सा उनके साथ है। पीएम मोदी की तानाशाही से हम डरने वाले नहीं है। तानाशाही के खिलाफ आम आदमी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी।
‘आप’ जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि  2024 में मोदी इण्डिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं, इसी बौखलाहट में इण्डिया गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को मनगढन्त मामले में गिरफ्तार किया गया है।
जिला प्रभारी देवेन्द्रनाथ अम्बेडकर, जिला महासचिव चन्द्रभान कन्नौजिया, महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश भारती ने कहा कि ई.डी. भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिये सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने के पूर्व समन तक नहीं भेजा गया। वे अडाणी, मणिपुर के साथ ही जनहित के सवालों को प्रमुखता से उठा रहे थे इसलिये पहले तो उन्हें राज्यसभा से पूरे सत्र के लिये निलम्बित कर दिया गया बाद में उन्हें सुनियोजित तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। कथित शराब घोटाले में संजय सिंह के खिलाफ पूरा मामला फर्जी और बेबुनियाद और राजनीति प्रेरित है।