Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रामनगर विकास खंड में कागजों में सिर्फ बह रही है विकास की गंगा

– रामनगर में कस्तूरबा बालिका विद्यालय पर आने जाने वाले रास्ते पर भरा हुआ है पानी

– रामनगर विकासखंड के कस्तूरबा विद्यालय की में गेट पर ही जल जमाव

कबीर बस्ती न्यूज।

बस्ती । जनपद के रामनगर विकासखंड के कस्तूरबा विद्यालय के मुख्य गेट के सामने जो रास्ता है। उस रास्ते पर जल जमाव है । स्कूल की छात्राओं को कैंपस से बाहर आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। अगर छात्राओं के परिजन उनसे मुलाकात करने के लिए आते हैं तो उनको भी इस पानी वाले रास्ते में होकर के विद्यालय कैंपस के अंदर जाना पड़ता है। दो एक बार ऐसा भी हुआ कि उसे रास्ते पर पानी में कई लोग गिर भी गए। खंड शिक्षा अधिकारी के नाक के नीचे यह प्रक्रिया लगभग दो माह से चल रही है। आपको बता दें कि एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ बच्चों के भविष्य को लेकर के विद्यालयों का कायाकल्प और रास्तों पर विशेष ध्यान देते हुए अभियान चलाकर के कार्य करवा रहे हैं ।वहीं उन्हें के कुछ लापरवाह कर्मचारियों की देन है। कि रामनगर विकासखंड के कस्तूरबा विद्यालय का रास्ता ऐसा है। क्या यह रास्ता भविष्य में कभी बन भी सकता है। जब जानकारी की गई इस रास्ते के बारे में तो पता चला कि आज के सात साल के पहले इस रास्ते का निर्माण कार्य किया गया था। तब से लेकर के आज तक इस सड़क पर कोई भी कार्य नहीं किया गया। इसाक के बारे में जब विद्यालय प्रशासन से जानकारी की गई तो पता चला कि विद्यालय प्रशासन के द्वारा जनप्रतिनिधियों को और विभाग को लिखित शिकायत पत्र भी दिया गया है। लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है।

इस मामले में जब रामनगर खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्रा से फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि मेरे जानकारी में यह मामला है। जब तक पानी नहीं सुखेगा तब तक वहां पर कोई काम नहीं हो पाएगा और विद्यालय परिसर के सामने काफी झाड़ियां है।जिसकी साफ सफाई भी नहीं हुई है। और सफाई कर्मचारियों को कहा गया था कि साफ सफाई कर दें अगर साफ सफाई नहीं हुई है तो रोस्टर लगवा करके सफाई कर्मचारियों से साफ सफाई करवाई जाएगी।