बस्ती में पेन क्लीनिक का शुभारम्भ, अब आसाध्य बीमारियों में होने वाले दर्द से तुरंत मिलेगा छुटकारा

अभी तक इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए जाना पड़ता था गोरखपुर या लखनऊ
बस्ती मण्डल के लिए पेन क्लीनिक बनी बडी उपलब्धि- डा. निधि गुप्ता
पेन क्लीनिक से सभी सम्बन्धित मशीनें हॉस्पिटल मे उपलब्ध – डा. डी.के.गुप्ता

रिर्पोट- रणजीत उपाध्याय

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती। जिले से बड़ी खबर स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी है। बस्ती जिले के ओम ऑर्थाेपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पेन क्लिनिक का शुभारंभ रविवार को कर दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके गुप्ता ने बताया कि यह दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।
रविवार को ओम ऑर्थाेपेडिक एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि पेन क्लीनिक शारीरिक दर्द और पीड़ा का एक अभिनव समाधान है। यह उन सभी मरीजों के लिए वरदान है, जो असहनीय और असाध्याय दर्द से जूझ रहे हैं। पेन क्लिनिक से उन मरीजों को राहत प्रदान करने में मदद मिलेगी, जो किसी गंभीर बीमारी जैसे कैंसर आदि से पीड़ित हैं या वृद्ध हैं। इसके साथ ही वह परिस्थितिवश ऑपरेशन कराने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे मरीजों के लिए यह सेवा किसी वरदान से कम नहीं है।
डॉ. डी.के. गुप्ता ने बताया कि पेन क्लीनिक के तहत सभी प्रकार के तीव्रतम शारीरिक दर्द जैसे घुटने का दर्द, गठिया का दर्द, कैंसर का दर्द एवं वह सभी प्रकार के दर्द जो तेज और पुराने हैं असाध्य हैं और जिनका इलाज ना दवा से संभव है और ना ही ऑपरेशन से। ऐसे लोग यहां आकर लाभ उठा सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए पेन क्लिनिक एक जीवनदान है।
उन्होंने बताया कि इस विधा में आर्म मशीन द्वारा गाइडेड, अल्ट्रासाउंड मशीन द्वारा गाइडेड आरएफ मशीन (रेडियो फ्रीक्वेंसी मशीन) पीआर मशीन एवं ओजोन थेरेपी द्वारा दर्द वाली नसों का उपचार किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो इसमें नसों पर इंजेक्शन थेरेपी द्वारा या दर्द वाली नसों को ब्लॉक करके आसानी दर्द का इलाज किया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस प्रकार के मरीजों को इलाज के लिए गोरखपुर या लखनऊ जाना पड़ता था। जो कि गरीब और साधनहीन मरीजों के लिए असंभव सा था। एवं मध्यम वर्ग वाले मरीजों के लिए भी लखनऊ या गोरखपुर जाकर बार-बार दर्द प्रबंधन के लिए सेशन लेना उन पर मानसिक और आर्थिक दोनों तरह का बोझ डालने वाला था।
डॉक्टर डी.के. गुप्ता एवं डा. निधि गुप्ता ने बताया कि अब दर्द प्रबंधन की अत्यधिक प्रभावित विधा बस्ती मंडल में पहली बार उपलब्ध है। अब यह सुविधा ओम आर्थाेपेडिक एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पचपेडिया रोड पटेल चौक बस्ती में जन सामान्य के लिए उपलब्ध है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर