Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बहुप्रतिष्ठित डायलसिस यूनिट नेफ्रो प्लस के स्टेण्डर आपरेटिंग प्रोसीजर फार्मूले का अब डायलसिस मरीजों को मिलेगा लाभ

अनन्ता हार्ट एवं कैंसर हास्पिटल मे 3 माह पूर्व स्थापित हुआ डायलसिस यूनिट नेफ्रो प्लस
देश मे नेफ्रो प्लस यूनिट की 500 यूनिटें दे रही हैं बेहतर सेवाएं- डा0 अजय कुमार चौधरी

रिर्पोट- रणजीत उपाध्याय

कबीर बस्ती न्यूज
बस्ती। शहर मे किडनी मरीजों के लिए डायलसिस की गुणवत्तापरक सुविधा कुछ दिनों पहले तक चुनौतीपूर्ण रही है। लेकिन अभी कुछ दिनों पहले से किडनी मरीजों को बेहतर डायलसिस सुविधा प्रदान करने हेतु दिल से चिन्ता करने वाले प्रख्यात् चिकित्सक डा0 अजय कुमार चौधरी ने पूर्व मे तो अनन्ता हास्पिटल उसके बाद अनन्ता हार्ट एवं कैंसर हास्पिटल मे उच्चकोटि का डायलसिस यूनिट स्थापित कर जिले ही नही मण्डल स्तर के किडनी मरीजों के लिए जीवनदान देने का कार्य किया है। अब सैकडों मरीजों को गुण्वत्तापूर्ण डायलसिस मिल पा रही है और वे स्वस्थ्य भी हैे। आलम यह है कि डायलसिस के बढते मरीजों की संख्या उपलब्ध बेडों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। जबकि 24 घण्टे मरीजों के लिए डायलसिस यूनिट लगातार संचालित है।
बताते चलें कि शहर के बैरियहवा मे संचालित अनन्ता हास्पिटल मे डा0 अजय कुमार चौधरी ने पहला डायलसिस यूनिट 4 सितम्बर 2022 मे स्थापित हुआ। डा0 अजय कुमार चौधरी के कुशल निर्देशन और डायलसिस यूनिट के इंचार्ज मनीष कुमार मिश्र के अथक प्रयासों से दिन दूना रात चौगुना तरक्की करता हुआ अपना एक अलग कीर्तिमान बनाया। यहां डायलसिस की बेहतर सुविधा मरीजों को मिलने लगा। यहां मरीजों की इतनी भीड बढ गया कि दो बेड होते हुए भी 24 घण्टे बेड खाली नही रहता।
यहां पर डायलसिस के बढते मरीजों की संख्या को देखते हुए डा0 अजय कुमार चौधरी ने देश की बहुप्रतिष्ठित डायलसिस यूनिट नेफ्रो प्लस के स्टेण्डर आपरेटिंग प्रोसीजर एस0ओ0पी0 फार्मूले के आधार पर दूसरी यूनिट अनन्ता हार्ट एवं कैंसर हास्पिटल निकट बडेबन मे अभी तीन माह पूर्व नेफ्रो प्लस के प्रस्ताव पर स्थापित कराया। डायलसिस यूनिट नेफ्रो प्लस के यूनिट इंचार्ज आयुष पर्वत के देखरेख मे संचालित है। डा0 अजय कुमार चौधरी ने बताया कि डायलसिस यूनिट नेफ्रो प्लस स्टेण्डर आपरेटिंग प्रोसीजर फार्मूले को लेकर अपने देश मे ही नही बल्कि विेदेशों मे भी लोकप्रिय है और भारत वर्ष मे नेफ्रो प्लस की 500 से अधिक यूनिट अपनी उच्च क्वालिटी के साथ गुणवत्तापरक सेवाएं दे रहा है। उन्होेने बताया कि अभी मात्र तीन माह के कार्यकाल मे यह यूनिट शानदार प्रदर्शन करता हुआ मरीजों को बेहतर डायलसिस देने मे सफल है। डा0 चौधरी ने बताया कि दोनों सेन्टरों पर आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध है। जहां गरीब मरीज भी सुरक्षित डायलसिस करा सकता है।
डायलसिस यूनिट इंचार्ज आयुष पर्वत ने बताया कि यहां पर 6 बेड हैं जिसमे 5 निगेटिव व 1 बेड पाजिटिव मरीज के लिए है। यहां पेड डायलसिस के साथ ही आयुष्मान योजना के तहत भी मरीजों को डायलसिस की सुविधा उपलब्ध है। मरीजों को कम्पनी के तरफ से 4 घण्टे के भीतर जलपान की भी व्यवस्था उपलब्ध करायी जाती है। यहां प्रतिमाह करीब दो सौ से अधिक मरीजों का डायलसिस हो चुका है। श्री पर्वत ने बताया कि यहां आईसीयू की व्यवस्था उपलब्ध होने के साथ ही प्रदेश के जाने माने गुर्दारोग विशेषज्ञ डा0 कुलदीप सिंह के देखरेख मे मरीजों का डायलसिस किया जाता रहा है। उन्होने बताया कि डायलसिस यूनिट नेफ्रो प्लस मे मरीज देश के किसी भी कोने मे डायलसिस ले कर स्वस्थ्य रह सकता है। उन्होने बताया कि कम्पनी के स्वामी कमल डी शाह पिछले 28 वर्षों से डायलसिस लेकर पूर्णतया स्वस्थ्य हैं।