Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कथित पत्रकार के फर्जी शिकायत से आजिज अल्ट्रासाउंड सेन्टर के संचालक का जीना हुआ हराम, कहा जान दे देंगे

अवैध धन उगाही के लिए देते हैं धमकी, फर्जी नाम व पते पर महीने मे अनेकों बार आइजीआरएस पर करते हैं शिकायत, विभाग भी है हलकान
रिर्पोट- रणजीत उपाध्याय
कबीर बस्ती न्यूज
बस्ती। जिले के कुछ तथाकथित पत्रकार अवैध वसूली के चक्कर मे प्रतिष्ठित अल्ट्रासाउंड सेन्टर के संचालक का जीना हराम कर रखा है। ऐसे महान और क्रान्तिकारी पत्रकार को जबरिया हप्ता चाहिए। अगर नही मिला तो संचालक की खैर नही। फिर देखों फर्जी नाम व पता पर इतने आइजीआरएस महीने मे हो जायेंगे कि स्वास्थ्य विभाग का हाजमा खराब हो जायेगा और उल्टी दस्त शुरू कर हो जायेगा। अल्ट्रासाउंड सेन्टर के संचालक का क्या उसे तो उत्पीडन झेलना ही पडेगा। पत्रकार के उत्पीडन से त्रस्त आकर अल्ट्रासाउंड संचालक जे.पी. चौधरी ने कहा कि अब मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नही है। उन्होने कहा है कि यदि भविष्य मे मेरे जीवन के साथ ऐसी कोई घटना घटित होती है तो शिकायतकर्ता व कथित पत्रकार अनुज प्रताप सिंह जिम्मेदार होंगे।
श्री चौधरी ने प्रेस को बताया कि वह रूधौली मे जे.पी. अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित है जो कि पीसीपीएनडीटी प्रमाण पत्र से अच्छादित है और वह उस सेन्टर का स्वामी है। उन्होेने बताया कि अल्ट्रासाउंड भी पंजीकुत चिकित्सक करते हैं। फिर भी अनुज प्रताप सिंह नाम के एक न्यूज चैनल के कथित पत्रकार ने उनका जीना हराम कर रखा है। उन्होेने बताया कि अनुज प्रताप सिंह आइजीआरएस र्पोटल पर मेरे अल्ट्रासाउंड सेन्टर की नाजायज शिकायत केवल अवैध वसूली के लिए दबाव बनाने के उद्वदेश्य से फर्जी नाम से और फर्जी पते पर दर्जनों बार किया गया है और यह हरकत आज भी जारी है। उन्होने बताया कि कथित पत्रकार अनुज प्रताप सिंह मेरे व्हाटसेप नम्बर पर क्यूआर कोड भेजकर भारी भरकम रकम की डिमांड करते हैं जिसे मै पूरा करने मे अक्षम हूं और डिमांड पूरी न होने पर देख लेने की धमकी देते हैं।  श्री चौधरी ने कहा कि मै और मेरा सेन्टर कितना गलत है विभागीय उच्चाधिकारी सब जानते है।
उन्होने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जे.पी. अल्ट्रासाउंड सेन्टर रूधौली मे किया लगातार किया जाता है। श्री चौधरी ने कथित पत्रकार के करतूतों के विरूद्व शासन को शिकायत प्रषित कर जांच कर कडी कार्यवही की मांग तथा पत्रकार के उत्पीडन से छुटकारा दिलाने की याचना की है।