Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नाराज ग्रामीणों ने सांड को मार डाला

लखनऊः यूपी की योगी सरकार छुट्टा जानवरों से जनता को निजात दिलाने के लिये अरबों रूपया खर्च कर रही है, लेकिन अफसरों में इच्छाशक्ति की कमी और कामचोरी के कारण समस्या से राहत नही मिल रही है। आये दिन लोग छुट्टा जानवरों के हमले से घायल हो रहे हैं या उन्हे जान गंवानी पड़ रही है। ताजा मामला उन्नाव का है।

यहां सिंघूपुर गांव में सांड ने महिला को पटक कर मौत के घाट उतार दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने घेरकर सांड को लाठी और भाले से मारकर उसे मौत मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने गांव में स्थित प्राथमिक स्कूल में आवारा घूम रहे मवेशियों को भरकर हंगामा शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि रिहायशी इलाकों को छुट्टा जानवरों से मुक्त किया जाये। एएसपी और एसडीएम सदर ग्रामीणों को मनाने में लगे थे। सदर विधायक पंकज गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। डीएम रविंद्र कुमार ने 5 लाख आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।

गांव के रहने वाले स्वर्गीय तेजपाल की पत्नी गुड्डी भोर में शौच के लिए घर से बाहर ही निकली थी कि वहां से गुजर रहे सांड ने हमला बोल दिया। गंभीर रूप से जख्मी होने कि वजह से गुड्डी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद ग्रामीण लाठी भाला धारदार हथियार लेकर वहां इकट्ठा हो गए। महिला पर हमला करने वाले सांड को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पीट-पीटकर सांड को मार डाला। प्रशासन ने मौके की नजाकत देखते हुए ग्रामीणों को शांत कराने के लिए तत्काल तीन कैटल वाहनों को मंगाकर मवेशियों को उसमें भरवाना चालू कर दिया है।गांव में जो अन्ना मवेशी हैं उन्हें वाहनों में भरकर अलग-अलग गौशालाओं में ले जाया जा रहा है। प्रतीकात्मक फोटो