Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जीएसटी का नया संस्करण लागू करने की मांग

बस्तीः फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया व्यापार मण्डल राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डा. अश्विनी कुमार कश्यप के नेतृत्व में पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि जीएसटी के सभी कानूनों का पुर्न मुल्यांकन कर उसका नया संस्करण लागू किया जाय।

ज्ञापन में कहा गया है कि छोटे व्यापारियों के लिये जीएसटी प्रणाली परेशानी का कारण बन चुकी है। 42 माह के भीतर जीएसटी में लगभग 1 हजार बदलाव किये गये हैं इसके बावजूद कर चोरी एवं फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट की घटनायें चरम पर है। इस फर्जवाडा के कारण इमानदारी व्यापारी परेशान हो रहे हैं। मांग किया है कि जीएसटी के नये संस्करण लिखे जाने की प्रक्रिया में उद्योग संगठनों के साथ ही खुदरा व्यापारियों को भी शामिल किया जाय जिससे एक सहज, सरल कर प्रणाली के द्वारा सरकार की आय में भी वृद्धि हो और व्यापारियों को अकारण परेशान न होना पड़े। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील कुमार गुप्ता, सुनील सिंह, राम अधार, सूर्य कुमार शुक्ल, डीसी दूबे, वैजनाथ गुप्ता, अदालत गुप्ता आदि शामिल रहे।