Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पत्रकार उत्पीड़न पर गंभीर हुआ भारतीय प्रेस परिषद, डीएम एसपी सहित 6 जिम्मेदारों से मांगा जवाब

बस्ती। अक्टूबर 2019 में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में हुये गम्मज हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी का जनेऊ उतरवाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किये जाने की निष्पक्ष खबर लिखने पर पत्रकार दिनेश प्रसाद मिश्र के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने 13 दिन के अंदर ताबड़तोड़ चार मुकदमे दर्ज किये थे और एक आपराधिक इतिहास बनाते हुए उन पर गुंडा एक की भी कार्यवाही प्रशासन द्वारा किया गया। पीड़ित वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मिश्र ने पूरे प्रकरण को भारतीय प्रेस परिषद में उठाया। मामले को गंभीरता से लेते हुये भारतीय प्रेस परिषद ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर कुठाराघात माना और मुख्य सचिव उ.प्र. शासन, सचिव गुह (पुलिस विभाग), पुलिस महानिरीक्षक ए.के. राय, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस कप्तान हेमराज मीणा तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपाल यादव को नोटिस भेजकर दो हफ्ते के अंदर लिखित जवाब मांगा है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के इस पत्र को मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप का माहौल है।