Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अमहट घाट पुल पर सुरक्षा को लेकर जाली लगाने के लिए मिली स्वीकृति

बस्ती – अमहट घाट पुल पर सुरक्षा के लिए दोनो तरफ 100-100 मीटर जाली लगाने के लिए सेतु निगम को विभाग से अनुमति प्राप्त हो गयी है। उक्त जानकारी सेतु निगम के परियोजना प्रबन्धक अशोक कुमार सिंह ने दी है। उन्होने बताया कि इस माह में यह कार्य पूरा कर लिया जायेंगा। उन्होने बताया कि यह जाली 08 फीट ऊची लगायी जायेंगी और इस पर लगभग 08 लाख रूपये का खर्च आयेगा।
उन्होने बताया कि अमहट घाट पुल पर आवागमन शुरू हो गया है। पुल पर सुरक्षा के लिए जाली लगाये जाने के लिए जनमानस द्वारा मांग की गयी थी। उन्होने बताया कि ब्लाक बहादुरपरु के मनोरमा नदी पर रामपुर मिश्र-डेवडीहा घाट पर पुल, पहुॅच मार्ग, अतिरिक्त पहुॅच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अर्जन के लिए कुल 11.29 करोड़ रूपया स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा ब्लाक सदर में कुआनो नदी पर बैजीपुरवा घाट पर पुल, पहुॅच मार्ग, अतिरिक्त पहुॅच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अर्जन के लिए कुल रू0 13.49 करोड़ स्वीकृत हुआ है। दोनो पुलों का निर्माण कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
उन्होने बताया कि अमहट घाट पुल के अलावा महादेवा में मनोरमा नदी के कचूरे घाट पर रू0 7.26 करोड़ तथा कप्तानगंज में मनोरमा नदी के पिपरौला घाट पर रू0 8.35 करोड़ की लागत से पुल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त महादेवा में कुआनो नदी पर बनकटी पिपरपाती मार्ग पर रू0 9.55 करोड़ पोखरा बाजार-सड़वलिया घाट मार्ग पर मनोरमा नदी पर रू0 12.12 करोड़ सल्टौआ के वाल्टरगंज टिनिच मार्ग पर बारहछत्तर घाम पर कुआनों नदी पर रू0 14.58 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है।