Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद व स्टांप रजिस्ट्रेशन ने किया कृषि विज्ञान केंद्र बन्जरिया का भ्रमण

बस्ती – प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद व स्टांप रजिस्ट्रेशन वीना कुमारी मीना ने आज बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती का भ्रमण किया। प्रमुख सचिव ने केंद्र के प्लांट हेल्थ क्लिनिक, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, पॉलीहाउस में लगे खीरा, चेरी, टमाटर, शिमला मिर्च, छप्पन कद्दू, ड्रैगन फ्रूट, लांगन फ्रूट का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने केंद्र के प्राध्यापक एवं अध्यक्ष डॉ.एस.एन. सिंह को निर्देशित किया कि किसानों की आय बढ़ाने हेतु सुलभ एवं उपयोगी तकनीक उपलब्ध कराएं। पॉलीहाउस, जगरी यूनिट को आप, उद्यान एवं गन्ना विभाग मिलकर जिले में विस्तार प्रदान करें। पशुपालन वैज्ञानिक डॉ डी.के. श्रीवास्तव ने बकरी पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन, वर्मी कंपोस्ट, अजोला आदि के लाभ के बारे में प्रमुख सचिव को जानकारी प्रदान की । कृषि प्रसार वैज्ञानिक आर.वी. सिंह ने बीज उत्पादन एवं भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल के विभिन्न प्रजातियों के ट्रायल के बारे में जानकारी दी। प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ राकेश शर्मा ने फसल एवं बीज उत्पादन के बारे में, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ प्रेम शंकर ने मधुमक्खी, मशरुम उत्पादन के बारे में जानकारी दी तथा हर्रैया के हसीनाबाद में चल रहे मशरूम कार्य की वीडियो फिल्म दिखाई। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद ने केंद्र के कार्यों की प्रशंसा की तथा जिले में तकनीक के विस्तार पर बल दिया। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र यादव, संयुक्त निदेशक (उद्यान) डॉ अतुल कुमार सिंह, उपायुक्त खाद्य एवं रसद सत्येंद्र कुमार सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, डिप्टी आर.एम.ओ. गोरखनाथ, क्षेत्राधिकारी कपिल देव सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।