Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नवागत सीडीओ ने किया कार्यभार ग्रहण

बस्ती – जनपद में नवागत सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विकास भवन में उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया, वर्तमान सरकार के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया तथा भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह जाकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक कमलेश सोनी, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी वार्षिक लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करे। यदि किसी प्रकार की कठिनाई हो तो उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सभी विकासखंड में बीडीओ समय से कार्यालय में बैठे तथा लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। जिस ब्लॉक से अधिक समस्याएं आएंगी ऐसा माना जाएगा कि वहां के बीडीओ जन समस्याओं के निस्तारण में रुचि नहीं ले रहे हैं और तदनुसार कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा विकास योजनाओं का लाभ पात्र जन सामान्य व्यक्तियों को पहुंचाना सुनिश्चित करें।
बैठक में अर्थ एवं संख्या अधिकारी टीपी गुप्ता, डॉ संजय त्रिपाठी, इंद्रपाल सिंह, संदीप वर्मा, डॉ0 सीके वर्मा, संजेश श्रीवास्तव, डॉ0 अश्वनी त्रिपाठी, रंजीत कुमार निराला, जगदीश शुक्ला, राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता शुभनारायण, फूलचंद, उदय प्रकाश पासवान, एके सिंह, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चंद्र, पूजा पाल, मिथिलेश बौद्ध एवं विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।