स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामदेव यादव कृत ‘ मेरी सात कथायें’ का विमोचन

पूर्वजों के अनुभवों से प्रेरणा ले नई पीढी-दयाराम चौधरी
बस्ती – रविवार को सदर विधायक दयाराम चौधरी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामदेव यादव कृत ‘ मेरी सात कथायें’ का प्रेस क्लब में रविवार को विमोचन किया। कहा कि हमें अपने पूर्वजों से सदैव प्रेरणा लेनी चाहिये। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामदेव यादव अपने समय काल में लेखनी के माध्यम से लोगों को जगाते रहे। उनके नाती शिक्षक दुर्गेश यादव ने अपने बाबा के सात कथाओं को संकलित कर जिस पुस्तक का प्रकाशन कराया है वह सराहनीय है। नई पीढी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिये।
‘ मेरी सात कथायें’ के विमोचन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव, डा. रामनरेश सिंह ‘मंजुल’, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह, मंत्री बालकृष्ण ओझा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, ओम जी पाण्डेय, राजेश कुमार मिश्र, तौलू प्रसाद आदि ने पुस्तक की उपादेयता पर प्रकाश डाला। संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामदेव यादव के पुत्र अजय यादव ने बताया कि ‘ मेरी सात कथायें’ में 7 कहानियां संकलित हैं जिसमें समयगत समस्याओं, समाज की मनः स्थिति का खुरदुरी जमीन पर गंभीर अवलोकन करती हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमाकान्त शुक्ल, शिवपूजन आर्य, विजय यादव, संदीप यादव, सावित्री देवी, शशिबाला, कुसुम यादव, प्रतिमा यादव, राजेश गिरी, सनद पटेल, शिव प्रकाश, सुधीर तिवारी, राम अधार पाल, आशीष दूबे, ब्रम्हानन्द, सत्य प्रकाश, सन्तोष मिश्र, गिरजेश चौधरी, रूकुनुद्दीन, अशोक यादव, शिवांश यादव आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन