Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने किया लेखपाल को निलबित

10 हज़ार रुपये का रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ था वायरल
बस्ती – लेखपाल अनिल कुमार श्रीवास्तव का दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत लेते हुए विडियो वायरल हो गया | वीडिओ में लेखपाल अनिल कुमार श्रीवास्तव 10 हज़ार रुपये रिश्वत लेते दिखाई दे रहे थे | अनिल कुमार श्रीवास्तव बस्ती जिले के सदर तहसील के गनेशपुर में लेखपाल के पद पर तैनात है | मामला बस्ती जिले के सदर तहसील के गनेशपुर का है | डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा ने लेखपाल गनेशपुर अनिल कुमार श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है | इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा ने बताया की अनिल कुमार श्रीवास्तव द्धारा रिश्वत लेने का एक विडिओ वायरल हुआ है ,जिसे संज्ञान में लेते हुए लेखपाल गनेशपुर अनिल कुमार श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है और प्रकरण की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है | रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी |