Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डीएम ने दिए पिछले पाॅच वर्षो में अग्निकाण्ड से हुई क्षति का विश्लेषण करने के निर्देश

संवाददाता,बस्ती।  पिछले पाॅच वर्षो में अग्निकाण्ड से हुयी क्षति का विश्लेषण करने तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हाॅकन करने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिया है। इन अधिकारियों के लिखे पत्र में उन्होने कहा है कि इन क्षेत्रों पर अग्निकाण्ड से बचाव के लिए विशेष निगरानी रखे। साथ ही अग्निकाण्ड की दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता संबंधित लेखपाल के माध्यम से कराये।
उन्होने जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी वित्त, तहसीलदार बस्ती मो0नं0-9454415909, तहसीलदार हर्रैया मो0नं0-9454415910, तहसीलदार भानपुर मो0नं0- 9454415911 तथा तहसीलदार रूधौली मो0नं0- 9454415912 को नोडल नामित किया है।
उन्होने कहा कि गर्मी के दिनो में जब तेज पछुआ हवा चलती है, तो हमारे गाॅव में आगजनी की घटनाए बड़े पैमाने पर होती है। इससे हमारे घर, खेत, खलिहान एवं जानमाल को क्षति पहुॅचती है। राहत आयुक्त उ0प्र0 द्वारा हेल्प लाइन नम्बर-1070 जारी किया गया है, जिस पर आगजनी की घटनाओं की सूचना दी जा सकती है।
उन्होने कहा है कि बिजली के लूज तारों से निकली चिंगारी भी आग लगा सकती है। इसलिए जहाॅ कही लूज तार दिखे उसकी सूचना तत्काल ऊजा विभाग/संबंधित बिजली कम्पनी को दें। आवश्यकता होने पर आग बुझाने हेतु फायर ब्रिगेड के 101 नम्बर या संबंधित तहसीलदार को तुरन्त सूचित करें।