Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अभियान में 28965 लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड

– कैम्प लगाकर छूटे लाभार्थियों का कार्ड बनाने के लिए चला अभियान
– जिले में अब तक 1.77 लाख लोगों का बन चुका है कार्ड
संवाददाता,बस्ती।  आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गांव-गांव चले अभियान में कुल 28965 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। बीते 31 मार्च तक चले कार्ड बनाने के पखवाड़े के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने गांवों में कैम्प लगाकर छूटे लाभार्थी परिवारों का कार्ड बनाया है। यह कार्ड बन जाने के बाद लाभार्थी योजना में सूचीबद्ध किसी भी सरकारी व निजी अस्पताल में एक साल में पांच लाख रुपए तक नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं। जिले में अब तक 1.77 लाख ने यह यह कार्ड बनवा लिया है।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जनपद के 1.59 लाख लाभार्थी परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल ऑफिसर डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि विभाग का इस समय इस बात पर जोर है कि प्रत्येक परिवार में कम से कम एक व्यक्ति का कार्ड प्राथमिकता से बनाया जाए। इसी के साथ परिवार को सभी सदस्यों का कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए। जिले में लगभग 77 हजार परिवार ऐसे चिन्ह्ति हैं, जिनके परिवार में एक भी कार्ड नहीं बना है। अभियान के दौरान इन्हीं परिवारों को फोकस किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक सीएससी के माध्यम से कार्ड बनवाने पर 30 रुपए प्रति कार्ड लाभार्थी को फीस अदा करनी होती थी, इस बार कैम्प में कार्ड नि:शुल्क बनाया गया है।
—
जिले में 34 अस्पताल हैं पंजीकृत
डॉ. कन्नौजिया ने बताया कि जिले में सरकारी व निजी क्षेत्र के 34 अस्पताल पंजीकृत हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज बस्ती, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पताल के अलावा 19 निजी अस्पताल योजना में शामिल हैं। सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रत्येक कार्य दिवस में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनवाया जा सकता है। इसके लिए लाभार्थी को अपना राशन कार्ड लेकर जाना होगा। इसके अलावा कार्ड धारक देश के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं।