Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ओपेक कैली अस्पताल में स्थापित कंट्रोल रूम ने 02 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश

 

बस्ती । जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि ओपेक कैली अस्पताल में स्थापित कंट्रोल रूम ने 02 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी एमओआईसी इनसे संपर्क करके बेड की उपलब्धता देखते हुए, नया मरीज भर्ती के लिए भेजेंगे। विकास भवन परिसर में आयोजित कोविड-19 समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 के पेशेंट जिनके पास पल्स ऑक्सीमीटर तथा थर्मामीटर नहीं है उन्हें  एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 पेशेंट को आरआरटी टीम पहले दिन के विजिट मे ही मेडिकल किट उपलब्ध कराएगी तथा दवा खाने के बारे में पूरी जानकारी देगी। उन्होंने कहा कि यह कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पेशेंट के लिए कोरोना की कोई समस्या आगे नहीं बढ़ने पाएगी। वर्तमान समय में 628 कोविड-19 मरीज होम आइसोलेशन में है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी एमओआईसी अपने आरआरटी टीम के माध्यम से सभी मरीजों का आकलन कर लें और उसकी गंभीरता को देखते हुए एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर दो-दो छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इमरजेंसी में एमओआईसी इसका उपयोग कर सकेंगे। सिलेंडर खाली होने पर तत्काल इन्हें कैली अस्पताल भेजकर रिफिल कराएंगे। उन्होंने बनकटी तथा मरवटिया में आरआरटी टीम बढ़ाने का भी निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोविड-19 एवं कंट्रोल सेंटर में 05 शिक्षकों की स्विफ्टवार ड्यूटी लगाई जाए तथा उन्हें स्मार्टफोन भी उपलब्ध कराया जाए। यह लोग कोविड-19 के पेशेंट के संपर्क में आए हुए लोगों से वार्ता करेंगे तथा उन्हें कोविड-19 की जाँच कराने को प्रेरित करेंगे।

बैठक में सीडीओ /संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ० अनूप कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, उप जिलाधिकारी आनंद श्रीनेत, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ० सीके वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला, टीपी गुप्ता, उमेश, आलोक राय, सुधीर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र तथा सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गण उपस्थित रहे।