Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोरोना संकट में अनाथ बच्चों को शिक्षा में सहयोग करेगा सोशल क्लब

 

बस्ती। कोरोना संकट काल में अपने माता पिता को खो देने वाले अनाथ बच्चों को शिक्षा दिलाने हेतु सोशल क्लब और एसआर मीडिया वक्र्स ने पहल किया है। जनपद के ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनकी शिक्षा व्वयस्था, पाठ्य पुस्तक, फीस आदि उपलब्ध कराने में दो वर्षो तक सहयोग किया जायेगा।
सोशल क्लब जिला संयोजक अनिल कुमार पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कोरोना संकट काल में अनेक परिवार बिखर गये, कुछ बच्चे तो अनाथ हो गये और उनके माता पिता को इस महामारी ने निगल किया। सोशल क्लब और एसआर मीडिया वक्र्स ऐसे बच्चों की प्रशासन से सूची लेकर अनाथ बच्चों को दो वर्ष तक फीस, पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराया जायेगा जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित न होने पाये। बताया कि इच्छुक परिवारों के लोग या स्वंय अनाथ बच्चे मोबाइल नम्बर 8795294000, 9208798999 एवं 9984451000 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
बताया कि यह निर्णय एक संयुक्त बैठक मंें लिया गया जिसमें क्लब संस्थापक उमेश कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक सन्तोष सिंह, जे.पी. तिवारी, रामानन्द नन्हंे, अमर सोनी, दीपक गौड़, अखण्ड पाल आदि शामिल रहे।