Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कोरोना संक्रमित डा. अजय की जान खतरे में, सीएम से सहायता की गुहार

मेन स्ट्रीम आयुश डाक्टर्स वेलफेयर एसोसिएषन अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया बाबू के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिलवनिया में तैनात संविदा आयुष चिकित्सक मेन स्ट्रीमिंग डियूटी के दौरान कोरोना पीड़ित डा. अजय कुमार श्रीवास्तव की स्थिति गंभीर है। पिछले 10 दिनों से उनका इलाज अपोलो हास्पिटल लखनऊ में चल रहा है और वे वेंटीलेटर पर हैै। परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। सोमवार को मेन स्ट्रीम आयुष डाक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन देकर डाक्टर के प्राण रक्षा की गुहार लगाते हुये आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग किया।
सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया बाबू के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिलवनिया में तैनात संविदा आयुष चिकित्सक डा. अजय कुमार श्रीवास्तव डियूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गये। उनका उपचार पहले जिला अस्पताल बस्ती में किया गया किन्तु स्थिति बिगड़ने पर उन्हें बस्ती के श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में भेजा गया। यहां भी सुधार न होने पर उन्हे अपोलो हास्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया है जहां वे जिन्दगी मौत से जूझ रहे हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है और इलाज के लिये भी पैसा नहीं है। एसोसिएशन ने मांग किया है कि डा. अजय कुमार श्रीवास्तव के ईलाज हेतु तत्काल प्रभाव से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाय जिससे उनके जीवन की रक्षा हो सके।