सड़कों की हालत दयनीय, भाजपा नेता ने डीएम से किया निर्माण कराने की मांग
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। पाण्डेय बाजार चुंगी से पालिटेक्निक चैराहा और पाण्डेय बाजार डुमरियागंज रोड चैनपुरवा फ्लाईओवर तक के सड़क की हालत दयनीय है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन मंे काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन लोग घायल होने के विवश है। भारतीय जनता पार्टी नेता जितेन्द्र कुमार यादव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उन दोनांे महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की मांग किया है।
भेजे पत्र में जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा है कि पाण्डेय बाजार चुंगी से पालिटेक्निक चैराहा और पाण्डेय बाजार डुमरियागंज रोड चैनपुरवा फ्लाईओवर तक कीे सड़क आवागमन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। पाण्डेय बाजार जनपद का थोक व्यसायिक केन्द्र है और यहां वाहनों का आना जाना, लगा रहता है। क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या इन दोनों सड़कांे से होकर प्रतिदिन गुजरती है। दोनों सड़कों की वर्षो से कोई मरम्मत नहीं हुई और सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। बरसात के दिन में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण आवागमन कठिन हो गया है। भाजपा नेता ने पत्र में कहा है कि दोनों सड़कांे की दयनीय हालत को लेकर नागरिकों में आक्रोश है और यदि शीघ्र सड़क का निर्माण शुरू न हुआ तो नागरिक विवशता में आन्दोलन को बाध्य होंगे।