ब्रेकिंग न्यूज़
सीएमओ का आदेश नोडल अधिकारी डा0 एस0बी0सिंह के ठेंगे पर अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार

खुशहाल परिवार दिवस पर 65 ने अपनाया अन्‍तरा, साझा किए अनुभव

–     12 पर्यवेक्षकों के सहयोगात्‍मक पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ खुशहाल परिवार दिवस

–     खुशहाल परिवार दिवस पर सभी स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों पर महिलाओं में दिखा उत्‍साह

कबीर बस्ती न्यूज, संतकबीरनगर।

 परिवार नियोजन की सेवाओं से जन सामान्‍य को जोड़ने के साथ ही उन्‍हें त्‍वरित रुप से सेवा प्रदान करने के उद्देश्‍य से खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सोमवार को विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों पर किया गया। इस दौरान 65 महिलाओं ने जहां त्रैमासिक गर्भनिरोधक अन्‍तरा इंजेक्‍शन को अपनाया वहीं 540 महिलाओं को छाया की सुरक्षा मिली।

सीएमओ डॉ इन्द्रविजय विश्वकर्मा के निर्देशन में खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम के नोडल डॉ मोहन झा कि निर्देशन में स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों के कर्मियों तथा फ्रंट लाइन वर्कर्स की मदद से तथा उत्‍तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई ( यूपीटीएसयू )  के तकनीकी सहयोग से जिले में परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध  करवाई गई । इस दौरान महिलाओं को खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन की सेवाएं प्रदान की गईं। यही नहीं महिलाओं और योग्‍य दम्‍पतियों को परिवार नियोजन के स्‍थायी साधनों को लेकर जागरुक भी किया गया।  खुशहाल परिवार दिवस के तहत हौसला साझेदारी के तहत कार्य कर रहे निजी चिकित्सालयों को भी आयोजन से जोड़ा गया । फ्रंट लाइन वर्कर्स इस दौरान योग्‍य दम्‍पतियों को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों तक पहुंच रहे थे। 27 महिलाओं को आईयूसीडी तथा 18 महिलाओं को पीपीआईयूसीडी लगाई गई । वहीं इस दौरान 34 लाभार्थियों को माला एन तथा 4500 काण्‍डोम भी वितरित किए गए।

दम्पतियों ने दिखाई जागरुकता, हुए सम्मानित

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ मोहन झा ने बताया कि शासन से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार परिवार नियोजन की साधनों की सभी इकाइयों पर शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई। इस दौरान दम्पतियों ने जागरुकता दिखाते हुए परिवार नियोजन के साधनों को अपनाया है।  साथ ही साथ आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर प्रचार-प्रसार करवाया गया। हौसला साझेदारी के तहत स्‍पर्श हास्पिटल भुजैनी में परिवार नियोजन की सेवाएं उपलब्‍ध रहीं।

परिवार नियोजन के साधनो के प्रति बढ़ी जागरुकता

स्वास्थ्य विभाग की परिवार नियोजन इकाई के लाजिस्टिक मैनेजर इम्तियाज अहमद बताते हैं कि लोगों के अन्दर परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरुकता बढ़ी है। महिलाएं स्वत: स्फूर्त ढंग से त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अन्तरा लगवाने के लिए आ रही हैं। वे परिवार नियोजन के साधनों के प्रति चिकित्सकों से बात भी करती हैं।