ब्रेकिंग न्यूज़
सीएमओ का आदेश नोडल अधिकारी डा0 एस0बी0सिंह के ठेंगे पर अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार

कोरोना काल में दिवंगत व्यापारियों को दी श्रद्वांजलि

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मालवीय रोड स्थित कार्यालय पर उन व्यापारियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गयी जो कोरोना काल में अपनी जान गंवा चुके हैं। जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने शोक संदेश पढ़कर सुनाया, इसके बाद सभी व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर साथियों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने एकमत से व्यापारियों के पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिये सरकार से मांग की।
जिला महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल ने प्रदेश सरकार से कोरोना काल में जान गंवा चुके व्यापारियों के परिवारों को 10 लाख रूपये की मदद दिये जाने का प्रस्ताव रखा जिसका सभी ने समर्थन किया। उन्होने कहा व्यापारी समाज को कोरोना काल में दोहरी विपत्ति का सामना करना पड़ा। एक तो उनका रोजगार खत्म हो गया था दूसरे अपने स्वजनों को भी खोना पड़ा। उन्होने ज्ञात अज्ञात मृत व्यापारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा व्यापार मंडल शीघ्र ही एक उपसमिति का गठन कर व्यापारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की येजना पर काम शुरू करेगा। इसके लिये सभी व्यापारियों को एकजुटता का परिवय देते हुये सहयोग को आगे आना होगा। श्रद्धांजलि सभा को जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चैरसिया, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, संजय अग्रहरि, युवा विंग के अध्यक्ष अर्जित कसौधन, मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, अखिलेश राज, नीरज कसौधन आदि ने सम्बोधित किया। आकाश गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, डा. अरविन्द चैधरी, सुरेश कसौधन, रवि चैधरी, विजय गुप्ता, ऋषभ, संदेश कसौधन, अभिषेक, अजय सहाय आदि मौजूद रहे।