Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला पंचायत अध्यक्ष – संजय चौधरी के सिर बंधा जीत का सेहरा

– 39 मत पाकर विजई घोषित हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय चौधरी
– सपा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को 4 मतों मे में करना पड़ा संतोष
 कबीर बस्ती न्यूज़,बस्ती ।
 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार संजय चौधरी के सिर जीत का सेहरा बंध गया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ संजय का गर्म जोशी से स्वागत किया। अंबीर गुलाल उड़ाते हुए लोग अपने खुशी का इजहार कर रहे थे।शनिवार सुबह से कलेक्ट्रेट परिसर में मतदान को लेकर हलचले बढ़ने लगी। समय से आरओ डॉ राजेश प्रजापित व एआरओ आशाराम वर्मा मतदान कक्ष में पहुंचे। दिन में 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सबसे पहले भाजपा उम्मीदवार संजय चौधरी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके बाद सपा उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी समेत चार अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। दोपहर दो बजे तक कुल 43 सदस्य मतदान कर चुके थे। जिसके बाद मतगणना शुरू हुई, जिसमें भाजपा के संजय चौधरी को 39 मत मिले, जबकि सपा उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी को महज चार मत मिले।