Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अशोक कुमार सिंह का हार्ट अटैक से मृत्यु

अधिकारियों ने षोक सभा आयोजित कर दी मृतात्मा को श्रद्वांजलि

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। 

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अशोक कुमार सिंह का हार्ट अटैक से शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। इससे कलेक्ट्रेट एवं उनके कार्यालय में शोक की लहर फैल गई। उल्लेखनीय है कि अशोक कुमार सिंह वर्ष 2018 से बस्ती में तैनात थे तथा अगले साल अप्रैल माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे। लगभग 59 वर्ष की आयु मे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि वे पिछले 4 माह से उनके कार्य एवं आचरण को देख रही थी। उन्हें पंचायत निर्वाचन के बारे में अच्छी जानकारी थी तथा वे कर्मठ व्यक्ति थे। सौपे गए कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संपादित करते थे। उनके आकस्मिक निधन से पंचायत निर्वाचन कार्यालय की अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, भानपुर आनंद श्रीनेत, सीओ धनंजय कुमार कुशवाहा, निर्वाचन कार्यालय के कृष्णराम तिवारी, तुलसीराम, हीरालाल, अरुण सिंह, शोएब मोहम्मद, कलेक्ट्रेट के सूर्य लाल, अशोक मिश्रा, राम कुमार पाल, रामकुमार, राघवेंद्र पांडे, राघवेंद्र शरण शुक्ला, आशीष आदि उपस्थित रहे।