हत्याकांड का खुलाषा, दो गये जेल

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती।

जिले के थाना गौर पुलिस ने ग्राम आमा में पंचराम मौर्य हत्याकांड का खुलासा कर घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायलय  रवाना किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

1. अरविंद मौर्य पुत्र पंचराम मौर्य निवासी ग्राम आमा थाना गौर जनपद बस्ती ।
2. शैलेन्द्र मौर्य पुत्र पंचराम मौर्य निवासी ग्राम आमा थाना गौर जनपद बस्ती ।

बरामदगी का विवरण:-

1. 1 अदद रक्तरंजित ईट (आलाकत्ल) |
2. 7 अदद गमले का रक्तरंजित टुकड़ा (आलाकत्ल) |
3. एक अदद रक्तरंजित पर्दा कपड़े का |
4. एक अदद रक्त रंजित रुमाल |
5. एक अदद रक्त रंजित सफेद कपड़ा |
6. दो अदद शर्ट के बटन |
7. दो अदद मोबाइल |
8. जामा तलाशी से रुपये 200/- नगद ।

घटना का संछिप्त विवरण:-

दिनांक 03.07.2021 को ग्राम आमा के चौकीदार भइयालाल पुत्र रामदिन निवासी ग्राम आमा थाना गौर जनपद बस्ती द्वारा थाना गौर पर लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि ग्राम आमा में भ्रमण के दौरान मौर्या तिराहे के पास गांव के कुछ लोगों द्वारा मुझको बताया गया कि पंचराम मौर्या पुत्र अगरदी मौर्या निवासी ग्राम आमा थाना गौर जनपद बस्ती आज सुबह से ही दिखाई नही दे रहा है जिस पर मैं ग्राम चौकीदार पंचराम मौर्या के घर के अन्दर जाकर देखा तो पंचराम मौर्या घर के आंगन मे मृत्यु अवस्था में पड़ा हुआ था जिसके सिर पर चोट लगी हुई थी तथा जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसके सिर पर किसी वस्तु से मारकर हत्या कर दी गयी है । जिसके सम्बन्ध में थाना गौर जनपद बस्ती पर मु0अ0सं0 129/2021 धारा 302 IPC पंजीकृत किया गया |

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोगों का हमारे पिता मृतक पंचराम मौर्या से सम्पती को लेकर पुराना विवाद चल रहा था | हमारे माता जी की मृत्यु हो चुकी है एवं पिता का कई महिलाओं से अवैद्य संबंध था तथा उनके द्वारा पैतृक संपत्ति को बेचा जा रहा था जिसके बारे में हम लोगों ने पिता जी को कई बार समझाया-बुझाया किंतु वे मानने को तैयार नही थे और पैत्रिक संपत्ति को बेच रहे थे |
दिनांक:-03.07.2021 (घटना वाले दिन) को भी हम लोग अपने पिता को बहुत समझा-बुझा रहे थे कि इसी कहा-सुनी के दौरान अरविंद मौर्या द्वारा बगल में रखे ईट से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया जिसके पश्चात पिता जी जमीन पर गिर गए और जिसके पश्चात शैलेन्द्र मौर्या द्वारा पास में रखे गमले से सिर पर प्रहार किया गया जिस कारण हम लोगों के पिता की मौके पर ही मृत्यु हो गयी । आज दिनांक:-06.07.2021 को हम लोग गटरा पुल के पास से कहीं भागने के फिराक में थे  |

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी