Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

नही कराये काम फिर भी ले लिए पूरे दाम

बिना खड़ंजा लगवाए ही 245700 रुपया डकार गए सेक्रेटरी व प्रधान
विकासखंड गौर में लगातार हो रही प्रधान और सेक्रेटरी के करतूतों का खुलासा
सोशल ऑडिट टीम ने पकड़ी थी अनियमितता
शिकायत मिली है जांच कराकर सरकारी धन की रिकवरी करवाई जाएगी- खंड विकास अधिकारी 

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

सौरभ कुमार मिश्र 

बभनान (बस्ती) : गांव में बिना खड़ंजा लगवाए ही 245700 रूपए का हो गया भुगतान।इस मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
पूरा मामला बिकासखण्ड गौर के ग्राम सभा चनईपुर का है जहां पूर्व प्रधान और सेक्रेटरी का नया कारनामा सामने आया है। इनके द्वारा ग्राम सभा में खड़ंजा लगवाने के नाम पर सरकारी धनराशि निकाली तो गई लेकिन बिना खड़ंजा लगवाए ही धनराशि का बंदरबांट कर लिया गया।चनईपुर निवासी प्रवेश पांडे ने इसकी शिकायत जिला अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र के माध्यम से बताया की 2018-19 में तूफानी के घर से पुबौली सरहद तक खड़ंजा निर्माण के नाम पर 245700 रुपए का भुगतान ले लिया गया है जबकि खड़ंजा निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है। इस मुद्दे को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में भी उठाया गया।इसकी पुष्टि 2019-20 में सोशल ऑडिट टीम ने भी किया था। शिकायत को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया वर्तमान सचिव कौशल किशोर पांडे ने पूर्व प्रधान को नोटिस जारी करते हुए एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा।
यह विकासखंड गौर का पहला मामला नहीं है ।अभी हाल में ही ग्राम सभा मिरवापुर में भी ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ था ।जिसमें ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के द्वारा स्कूल का बाउंड्री वाल बिना बनाएं ही 356667 रूपए का भुगतान करवा लिया गया था । शिकायत पर अधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया गया था।