Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

6 अंतर्राज्यीय असलहा तस्कर चढे पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा मे अवैध असलहा व कारतूस बरामद

अब पुलिस टीम की गैंग के मुखिया पर है नजर, किसी भी समय पुलिस कर सकती है बडा खुलाशा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

जिले की पुलिस ने आपरेशन तमंचा के तहत मुठभेड के दौरान अवैध असलहों के जखीरा एवं कारतूसों के साथ 6 अंतर्राज्यीय असलहा तस्करों को धर दबोचा। इस गैंग को चलाने वाले मुखिया पर पुलिस की नजर है। उसे पकडने के बाद अवैध असलहों के बडे पैमाने पर फैले संजाल को पुलिस शीध्र खुलाशा करेगी।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होेने बताया कि आपरेशन तमंचा मे प्रभारी निरीक्षक हरैया बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी मय पुलिस बल, प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक विकास यादव व उ0नि0 विनोद कुमार यादव मय स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर 06 अंतर्राज्यीय असलहा तस्करों को विशेषरगंज से हरैया मार्ग पर छभ्-28 से लगभग 250 मीटर पर बेलाडे शुक्ल से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एवं उनके निशानदेही पर भारी मात्रा मे अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया।

जिसके सम्बन्ध मे थाना हर्रैया जनपद बस्ती पर 1. मु0अ0सं0 221/2021 धारा 307/504 IPC2. मु0अ0सं0 222/2021 धारा 7/27 Arms Act3. मु0अ0सं0 223/2021 धारा 3/25/27 Arms Act4. मु0अ0सं0 224/2021 धारा 3/25 Arms Act5. मु0अ0सं0 225/2021 धारा 3/25 Arms Act6. मु0अ0सं0 226/2021 धारा 3/25 Arms Act व 7. मु0अ0सं0 227/2021 धारा 3/25 Arms Act पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायलय बस्ती रवाना किया गया |

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-

1. अखिलेश शर्मा पुत्र रामचन्द्र शर्मा निवासी महदेवा थाना पैकोलिया जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष |

2. राजन तिवारी उर्फ राजनाथ तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी निवासी नथउपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 24 वर्ष (गैंग लीडर) |

3. राहुल सिंह उर्फ अमिताभ सिंह पुत्र शेष कुमार सिंह निवासी भैरोपुर थाना पैकोलिया जिला बस्ती उम्र करीब 26 वर्ष |

4. राजू पाठक पुत्र राम चन्द्र पाठक निवासी सकरदहा टोला मटिहनिया थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 24 वर्ष |

5. विनय भाष्कर सिंह पुत्र हरि शंकर सिंह निवासी एकडंगी थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 23 वर्ष |

6. विशाल सिंह पुत्र रामकृष्ण  सिंह निवासी मुरादीपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष (गैंग लीडर) |

 बरामदगी –

1. दो अदद पिस्टल देशी .32 बोर व दो जिन्दा, दो खोखा कारतूस .32 बोर |

2. एक अदद तमंचा .32 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस.32 बोर |

3. दो अदद तमंचा 315 बोर व तीन जिन्दा, 05 खोखा कारतूस 315 बोर |

4. एक तमंचा .303 बोर व दो जिन्दा कारतूस 303 बोर |

5. 05 तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर |

6. एक डिस्कवर मोटर साइकिल |

7. एक स्पेलेंडर मोटर साइकिल |

8. एक TVS  रेडान मोटर साइकिल |

 घटना का संछिप्त विवरण-

 दिनांक-14.07.2021 को प्रभारी निरीक्षक हरैया बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी मय पुलिस बल, प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक श्री विकास यादव व उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव मय स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा मुखबीर ख़ास की सूचना पर 06 अंतर्राज्यीय असलहा तस्करों को विशेषरगंज से हरैया मार्ग पर NH28 से लगभग 250 मीटर पर बेलाडे शुक्ल से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एवं उनके निशानदेही पर भारी मात्रा मे अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया गया ।

विशेषरगंज से हरैया मार्ग पर NH28 से लगभग 250 मीटर पर बेलाडे शुक्ल से तीन मोटर साइकिल पर 05 व्यक्ति एकाएक पुलिस बल के सामने रुके और पुलिस बल को देखकर चिल्लाये कि मारो, जिस पर आगे चल रही मोटर साइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से दो फायर किया किंतु सभी पुलिस कर्मी अपने आप को सुरक्षित बचाने में सक्षम रहे | थाना हरैया पुलिस व स्वाट टीम बस्ती पुलिस द्वारा सभी 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ करने के उपरांत अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र रामकृष्ण सिंह के घर से अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया गया |

 पूछताछ का विवरण-

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह हैं, जिसका लीडर 1. विशाल सिंह पुत्र रामकृष्ण  सिंह 2. राजन तिवारी उर्फ राजनाथ तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी हैं | हम लोग आस-पास के जनपदो में लोगो को अवैध शस्त्र तमंचा 12 बोर को रुपये 3500/-, 315 बोर रुपये 4500/- व पिस्टल को रुपये 35,000-40,000/- में विक्रय करते है एवं प्राप्त धन को आपस में बाँटकर उसी से अपना भरण-पोषण करते है । हम लोगों द्वारा अवैध पिस्टल को बिहार राज्य से लाकर विक्रय किया जाता है एवं अन्य असलहों को आस-पास के जनपदों से लाकर बेचते हैं |

 गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक हरैया विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी,.प्रभारी स्वाट टीम निरीक्षक विकास  यादव, उ0नि0 विनोद कुमार यादव स्वाट टीम, हे0का0 मनोज कुमार राय, हे0का0 मनीन्द्र प्रताप चन्द, का0 रवि प्रताप सिंह, स्वाट टीम, हे0का0 रामेश्वर पाण्डेय, का0 श्रवण कुमार राव, का0 शैलेष यादव, का0 अभिषेक यादव थाना हर्रैया जनपद बस्ती ,का0 जनार्दन प्रजापति, का0 हिन्दे आजाद, का0 सत्येन्द्र कुमार सर्विलांस सेल जनपद बस्ती |