बीआरसी केन्द्रों पर बैठक कर शिक्षकों ने बनाया संघर्ष की रणनीति

21 विन्दुओं, समस्याओं पर हुआ विमर्श

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती, उ0प्र0।

उ0प्र0 प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर बुधवार को जनपद के शिक्षकांे ने जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के संयोजन में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर सभी 14  बीआरसी पर पर्यवेक्षकों की देखरेख में शिक्षक समस्याओं पर विमर्श किया।
संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि पुरानी पेंशन नीति बहाल किये जाने, कैशलेश चिकित्सा, जनपद के भीतर स्थानान्तरण, अनुदेशकों एवं शिक्षा मित्रों के नियमितीकरण, शिक्षकों की पदोन्नति, उर्पाजित अवकाश, विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षकों, रसोईयों का मानदेय 10 हजार किये जाने आदि विन्दुओं पर जिला स्तर पर नामित पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में वीआरसी केन्द्रों पर बैठके हुई।
बताया कि चन्द्रिका सिंह कुदरहा, बालकृष्ण ओझा परसरामपुर, दुर्गेश यादव रामनगर, सुधीर तिवारी बहादुरपुर, शिव प्रकाश सल्टौआ गोपालपुर, श्रुति त्रिपाठी – साऊंघाट, अनिल पाठक कप्तानगंज, शिवपूजन आर्य दुबौलिया, गिरजेश चौधरी बनकटी, रामसागर वर्मा हर्रैया, सन्तोष पाण्डेय- विक्रमजोत, अविनाश दूबे रूधौली और अखिलेश पाण्डेय के संयोजन में गौर बीआरसी पर बैठके हुई।
बैठकों में संघ पदाधिकारियों और शिक्षकों ने 21 विन्दुओं पर गहन विचार किया। इसके आधार पर आगामी संघर्ष की रणनीति तंय की जायेगी। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि बैठकों मंें संघ की सदस्यता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन