Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने पेट्रोल पम्पों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

गरीबों की मुश्किलें बढी, देंगे करारा जबाब-बृजेश कुमार आर्य

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

बुधवार को अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर दो पेट्रोल पम्पांे पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा।
दक्षिण दरवाजा के निकट स्थित पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते  हुये कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा ने देश को आर्थिक, सामाजिक मोर्चे पर सबसे बुरी स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण मंहगाई बेतहाशा बढ रही है और कोरोना काल में मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त आम जनता की आवाजों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। कहा कि आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता इसका करारा जबाब देंगे।
इसी कड़ी में नगर बाजार स्थित पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान चलाते हुये अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि भाजपा सर्वाधिक कर वसूलने वाली सरकार है और उनकी इस कार्य शैली ने गरीबों, वंचितों की मुश्किलें बढा दी है। दिहाड़ी, कृषि क्षेत्र का मजदूर, बेरोजगार सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं और केन्द्र व यूपी की सरकार उपलब्धियों का झूठा ढोल पीट रही है। मतदाता परिवर्तन का मन बना चुके हैं।
लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में प्रतिक्रियायें दी है कि बढ़ती मंहगाई के लिये सरकार की जन विरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं।
हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से संजय कुमार ‘मुकेश’, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अमर बहादुर शुक्ल, रामचन्द्र चौहान, दीपक पाण्डेय, विजय कुमार, श्याम, अंकित कुमार, दीपक पाण्डेय, अभय भारती, जितेन्द्र गौतम, गुलाम मोहम्मद आदि शामिल रहे।