Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कृषि महकमें मे स्थानान्तरित अधिकारियों का किया गया सम्मान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उपनिदेशक कृषि डॉ संजय कुमार त्रिपाठी व जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव के जनपद से स्थानान्तरण के मौके पर एक सम्मान समारोह का आयोजन सिद्धार्थ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा प्रेस क्लब बस्ती में किया गया। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि डॉ संजय त्रिपाठी नें कहा की जनपद में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्होंने काफी प्रयास किया जिसके सुखद परिणाम रहें। आज जनपद के किसानों की आय में काफी इजाफा देखा जा रहा है।
जनपद से स्थान्तरित होकर निदेशालय में सहायक निदेशक प्रसार जा रहे जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार नें कहा की वह किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहे जिसका परिणाम रहा की जनपद के सारे किसानों का उनसे जुड़ाव रहा और किसानों को आगे बढ़ाने में काफी मदद की. उन्होंने कहा की वह निदेशालय में सहायक निदेशक प्रसार के पद की जिम्मेदारी निभाने जा रहें हैं ऐसे बस्ती जनपद के किसानों से जुड़ाव आगे बना रहेगा।
कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के वरिष्ठ वैज्ञानिक राघवेन्द्र विक्रम सिंह नें कहा की जनपद के दोनों सम्मानित अधिकारियों नें कृषि विज्ञान केंद्र के साथ समन्वय कर किसानों को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने शुभकामना दी दोनों सम्मानित अधिकारी जहाँ भी जायेगे वहां के किसानों की आय बढ़ाने में महती भूमिका निभायेंगे।
इस मौके पर सिद्धार्थ एफपीसी के निदेशक बृहस्पति कुमार पाण्डेय व बिजेंद्र बहादुर पाल द्वारा डीडी कृषि और जिला कृषि अधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया वहीँ रामा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक आलोक पाण्डेय नें बुके प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा कृषि महकमें में वरिष्ठ लिपिक संकटहरण पाण्डेय द्वारा भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस मौके पर एफपीओ पदाधिकारियों सहित अनेकों लोगो मौजूद रहे।