Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

अवधी, भोजपुरी कार्यशाला में लोक संस्कृति को बचाने का आवाहन

मंच पर छा गये कलाकार, जीवन्त हुये पारम्परिक गीत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भोजपुरी, अवधी भाषा की मिठास, कला, लोक संस्कृति भारत सहित विश्व के अनेक देशों में लोगों की जुबान पर है। हमें अपनी कला, संस्कृति को समृद्ध करना होगा जिससे आने वाली पीढी अपने अतीत के स्वर्णिम अध्याय से जुड़ सके। यह विचार सामाजिक कार्यकर्ता जय प्रकाश यादव ने व्यक्त किया। वे लक्ष्मी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान द्वारा भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय अवधी, भोजपुरी कार्यशाला को मुख्य रूप से सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया।
गनेशपुर के डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साइंस एकेडमी परिसर में तीन दिनों तक आयोजित कार्यशाला में विद्वानों के विचार और लोक कलाकारों के प्रस्तुतियांे की धूम रही। माटी में रचे बसे कलाकारोें ने पारम्परिक गीतों की ऐसी छटा बिखेरी की श्रोता मंत्र मुग्ध हो गये। लोक गायक रामभवन यादव, नरेन्द्र, श्रीमती अनीषा वर्मा, प्रिया, वीरेन्द्र, रिमझिम, प्रियंका, प्रमिला, नेहा यादव, संदीप कुमार और साथियों ने भोजपरी एवं  अवधी में सोहर, विवाह गीत, खेती किसानी से जुड़े गीत, कजरी के साथ ही विदेशिया गीतों की भी शानदार प्रस्तुतियां दी। संस्थान की प्रबंधक श्रीमती सुमन श्रीवास्तव ने अतिथियों, कलाकारोें, श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि लोक संस्कृति, कला, साहित्य के विकास हेतु सबको मिलकर साझा प्रयास करना होगा। यह हमारे माटी की अमूल्य निधि है जिन्हें भुला दिया जा रहा है।
तीन दिवस कार्यशाला के समापन अवसर पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार यादव, पूर्व प्रधान हीरालाल, विश्वनाथ, प्रदीप यादव, सुप्रिया श्रीवास्तव, पप्पू  चौधरी, सन्तोष कुमार सोनी, सार्जन यादव, अलाउद्दीन, सत्य प्रकाश, नरेन्द्र गुप्ता, शम्भू गुप्ता, राजकरन के साथ ही अनेक कला प्रेमी उपस्थित रहे।