ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह आज बस्ती में

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास उ0प्र0 एवं प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ दिनांक 28 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11.30 बजे सर्किट हाउस आयेंगे। उक्त जानकारी प्रभारी अधिकारी विशिष्टजन ने दी है। उन्होंने बताया कि मा0 मंत्री जी होटल बाला जी प्रकाश में अपरान्ह 12.05 बजे कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि अपरान्ह 01.45 बजे विकास खण्ड कार्यालय सदर तथा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, 03.00 बजे विकास खण्ड कार्यालय कप्तानगंज/सी.एच.सी. कप्तानगंज एवं थाना कप्तानगंज का निरीक्षण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 04.20 बजे विकास खण्ड कार्यालय हर्रैया/सी.एच.सी. हर्रैया एवं थाना हर्रैया का निरीक्षण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। सायं 05.40 बजे विकास खण्ड कार्यालय विक्रमजोत/सी.एच.सी. विक्रमजोत तथा थाना छावनी का निरीक्षण एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। तदुपरान्त मा0 मंत्री जी सायं 06.40 बजे लखनऊ के लिये प्रस्थान करेंगे।