ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

चित्रांश क्लब महिला विंग की बैठक में जागरूकता कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

कबीर बस्तीन्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कोरोना काल से उबरने के बाद चित्रांश क्लब महिला विंग की पहली बैठक मड़वानगर स्थित क्लब की महामंत्री प्रतिमा श्रीवास्तव के आवास पर हुई। बैठक में कोरोना काल की परेशानियों, क्लब द्वारा किये गये जागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। अर्चना श्रीवास्तव ने तुलसी जयंती पर प्रस्तावित कार्यक्रम का खाका खींचा और पदाधिकारियों से कार्यक्रम को प्रेरक बनाने की अपील किया।

क्लब की संस्थापिका श्रीमती रेखा चित्रगुप्त ने कहा आम जनमानस की जागरूकता व स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से कोरोना से राहत मिली है। लेकिन हमे अभी भी सतर्क रहना होगा। सामाजिक सरोकारों को मजबूत बनाये रखने के लिये क्लब द्वारा किये गये अनेक कार्य समाज के लिये प्रेरक रहे हैं। अध्यक्ष संध्या दीक्षित एवं प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कोरोना के कारण क्लब की गतिविधियां ठप पड़ी थीं। लेकिन अब विविध कार्यक्रमों के जरिये हमें समाज को अच्छा संदेश देना है, चाहे वह पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में हो, संयुक्त परिवार की दिशा में हो या फिर सामाजिक बुराइयों को हतोत्साहित करने की दिशा में हो। बैठक में आभा बाजपेई, निधि श्रीवास्तव, शीला पाठक, ममता श्रीवास्तव, सुशीला पाठक आदि ने भी अपने विचार साझा किये।