ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

नौ माह से पांच साल तक जरूर पिलाएं विटामिन-ए की खुराक

– प्रभारी सीएमओ ने किया उद्घाटन

– जिला महिला अस्पताल में किया गया आयोन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिले में विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। जिला महिला अस्पताल में प्रभारी सीएमओ डॉ. एफ हुसैन ने फीता काटकर व एक बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान जिले में कुल 3.70 लाख बच्चों को खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रभारी सीएमओ ने कहा कि नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को साल में दो बार विटामिन ए की खुराक जरूर पिलवाएं। इस अभियान के दौरान इस उम्र के बच्चों को खुराक पिलाई जानी है। उन्होंने कहा कि विटामिन ए, वसा में एक घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। कोविड काल को देखते हुए इसे सभी पात्र बच्चों को पिलाया जाना जरूरी है। कोविड से बचाव में रोग प्रतिरोधक क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रदेश में एक से चार साल तक के लगभग 17 प्रतिशत बच्चे विटामिन ए की कमी से जूझ रहे हैं। नौ माह से पांच साल के बीच नौ बार विटामिन ए की खुराक दिए जाने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है, जिससे वह स्वस्थ व तंदरूस्त होते हैं। विटामिन ए के अतिरिक्त छह माह से पांच साल तक के बच्चों को एनीमिया से बचाव के लिए आईएफए सीरप का भी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा, चिकित्सक डॉ. पीके श्रीवास्तव, यूनिसेफ के मंडलीय कोआर्डिनेटर मनोज कुमार श्रीवास्तव, यूनिसेफ के डीएमसी आलोक राय और एपी श्रीवास्तव प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।

यह खुराक है निर्धारित
नौ माह से 12 माह एक एमएल (आधा चम्मच), 16 से 24 माह- दो एमल, दो से पांच वर्ष- दो एमएल

विटामिन ए के फायदे
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि विटामिन ए की मौजूदगी से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। आखों की परत अर्थात कार्निया सुरक्षित रहती है। आखों के रोग रतौंधी आदि से बचाव होता है। इससे बाल मृत्यु दर में भी कमी होती है। खसरा, मलेरिया, दस्त से होने वाली मौत में कमी आती है। इस समय सबसे बड़ी समस्या कुपोषण की है। विटामिन ए कुपोषण को दूर कर शरीर के विकास में सहायक होता है।