ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

रंग लाई विधायक संजय की पहलः रूधौली, भानपुर फायर स्टेशन को मिले संसाधन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल पर रूधौली और भानपुर स्थित फायर स्टेशन को दो वाटर टेण्डर टाईप बी क्षमता 5000 लीटर एवं वाटर टेण्डर टाइप बी क्षमता 2500 लीटर तथा 2 टनर वाटर मिस्ड विद हाई प्रेशर पम्प 500 लीटर उपलब्ध करा दिया गया है।
भीषण गर्मी के दिनों में जब रूधौली विधानसभा क्षेत्र के अनेक हिस्सों में आगजनी की घटनायें हो रही थी  विधायक संजय प्रताप जायसवाल मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रूधौली और भानपुर स्थित फायर स्टेशन की क्षमता बढाने की मांग किया था जिससे आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके। विधायक संजय प्रताप ने बताया कि महेन्द्र प्रसाद भारती संयुक्त सचिव ने उन्हें पत्र लिखकर अवगत कराया है कि रूधौली और भानपुर स्थित फायर स्टेशनों पर संसाधन उपलब्ध करा दिये गये हैं। इससे अग्निकाण्डों को नियंत्रित करने में फायर स्टेशन के लोगों को सुविधा होगी और जान माल, जन धन हानि से बचा जा सकेगा।