Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो को गति देगी जिला पंचायत-संजय चौधरी

स्वागत समारोह में नागरिकों ने किया  विकास कार्यो की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आलोक आंबेडकर बुद्ध विहार नरखोरिया सेवा समिति द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी का स्वागत किया गया।  बुद्ध विहार के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि उन्हें सेवा का जो अवसर मिला है पूरा प्रयास होगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत की ओर से विकास की गति को तेज किया जाय।
ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह ने स्थानीय समस्याओं से पंचायत  अध्यक्ष को अवगत कराते हुये कहा कि आम जन मानस को यह महसूस होना चाहिये कि जिला पंचायत उनके साथ है। विकास कार्य इस तरह कराये जांय कि लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आये।
आलोक आंबेडकर बुद्ध विहार नरखोरिया सेवा समिति के अध्यक्ष फूलचन्द गौतम ने आभार ज्ञापन करते हुये मूल भूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान दिलाया।
स्वागत समारोह में जयेश प्रताप जायसवाल,  विधायक संजय प्रताप के प्रतिनिधि मनोज सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि पंकज श्रीवास्तव, अखिलेश चौधरी, मिश्री लाल गौतम, श्याम सुन्दर गौतम, हरीराम गौतम, प्रदीप चौधरी, आकाश चौधरी, मेहर चौधरी, रजनीश चौधरी, दीपक रावत, अमर सोनकर,  राकेश सिंह, अनिल सिंह, धर्मदेव चौधरी, रिखई चौधरी, निसार, सत्य प्रकाश सोनी, राधेश्याम, गंगाराम चौधरी के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे। यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।