ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

24 घंटे बाद मिला छलांग लगाने वाले व्यापारी पुत्र का शव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिले के लालगंज कस्बे के निकट कुआनों नदी पर बने पुल से मंगलवार को छलांग लगाने वाले व्यापारी पुत्र का शव 24 घंटे बाद मिला। बुधवार को सुबह लगभग छह बजे लालगंज के पक्के पुल से लगभग सात किलोमीटर दूर बानपुर के पहले सिसई बाबू गांव के दक्षिण ब्रम्हबाबा के स्थान के निकट काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला।
स्थानीय कस्बा निवासी जयप्रकाश उर्फ मंदू कसौधन उम्र 30 वर्ष पुत्र परमात्मा प्रसाद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई ओम प्रकाश लालगंज चैबाह में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। जबकि दूसरा भाई चकबंदी लेखपाल है। मंदू कसौधन की शादी पांच साल पहले पूजा के साथ हुई थी। जिनके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद उनकी तीन वर्षीय पुत्री काव्या और एक वर्षीय पुत्र अभिराज के सिर से बाप का साया उठ गया। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिवार को ढांढस बंधाने व संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
टीम के कमांडर पंकज सिंह ने स्टीमर बोट से शव लाकर लगभग साढ़े सात बजे स्थानीय पुलिस चैकी प्रभारी लालगंज सचिंद्र को सौंप दिया। चैकी इंचार्ज ने ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।