ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

दूसरे के नाम पर फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकारी कर रहे गुरू जी पहुंचे सलाखों के पीछे

जांच मे हुई आरोपों की पुश्टि, बीएसए ने किया बर्खास्त

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

दूसरे के नाम और प्रमाण पत्र पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे एक और शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है। बर्खास्त किया गया फर्जी शिक्षक अनिल कुमार यादव दुबौलिया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय माझा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत था। असली अनिल कुमार यादव गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में कार्यरत पाए हैं। बस्ती में दूसरे के नाम और प्रमाण पत्र पर नौकरी कर अब तक सात फर्जी शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने बताया कि कूटरचित प्रमाण पत्र के जरिये जालसाज 2010 में अनिल कुमार यादव के नाम पर बेसिक शिक्षा विभाग बस्ती में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुआ था। एक साल पहले शिकायत के आधार पर जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। असली अनिल कुमार गोरखपुर जिले में कार्यरत हैं। जालसाजी करने वाले बर्खास्त किए गए शिक्षक के असली नाम और पते की जानकारी कराई जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को बर्खास्त करने के साथ ही खंड शिक्षाधिकारी को मुकदमा दर्ज कराने और वेतन रिकवरी करने के आदेश दे दिए हैं।