ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अन्न महोत्सव की हो गयी ऐसी की तैसी, पिपरी संग्राम में नहीं मनाया गया महोत्सव

– कोटेदार पर भड़के लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान

– महोत्सव ना मनाये जाने का कारण पूछने पर संतोष जनक उत्तर न दे पाए कोटेदार

– कोटेदार को न अधिकारी का डर न कार्यवाही का, यहां लोगों को राषन के जगह मिलती है गाली

  • षासन के निर्देषों का पालन न करने वाले कोटेदारों पर होगी कार्यवाही- एसडीएम हरैया

  मामला बिक्रमजोत ब्लॉक के पिपरी संग्राम का

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

रिर्पोट- पंकज दूबे,हरैया

जहाँ शासन प्रशासन प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में लगभग एक सप्ताह से जी जान लगा दिया वही जिले के बिक्रमजोत ब्लॉक के पिपरी संग्राम में प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव कार्यक्रम न मनाये जाने का मामला प्रकाश में आया है इसके पहले भी एसडीएम हरैया के आदेश पर गत 30 जुलाई को पूर्ति निरीक्षक बिक्रमजोत समेत तीन सदस्यी टीम भी जांच कर चुकी है जिसमे दो माह से चीनी न देने घटतौली व निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेने व कुछ कार्ड धारक को एक साल से राशन न देने व गाली देकर भगा देना तथा ग्राम प्रधान तथा ग्राम विकास अधिकारी का बितरण व स्टॉक अभिलेख पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप भी लग चुका है। ऐसे मे कोटेदार पर क्या कार्यवाही होगी ये तो बिभाग ही बतायेगा। फोटो में ग्रामप्रधान विजय बहादुर व लेखपाल हरिशंकर एवं ग्राम विकास अधिकारी सूरज पांडेय मौजूद है। कोटेदार के दुकान पर गए राशन न बाटने पर ग्रा0वि0अ0 ने कोटेदार से पूछा तो बताया की हम दस तारीख में बाटते है दस को ही बाटेंगे और हमारा पाॅस मशीन चल नहीं रहा है। हमारा लड़का कृपाशंकर जो राषन बांटता है वह है नही। जिसको जो करना है कर ले।
पूर्ति निरीक्षक सतेंद्र प्रसाद ने पूछने पर बताया कि राषन न बाटने की जानकारी मिली है जसंच उचित कार्यवाही की जाएगी। जबकि क्षेत्रीय लेखपाल हरिशंकर ने बताया कि मैं प्रधान और सचिव सहित कोटेदार के घर पर गए लेकिन न तो कार्यक्रम मनाया गया न तो बितरण हो रहा था । ग्राम प्रधान बिजयबहादुर ने बताया कि आरोप सही बात है न तो राषन का बितरण किया और न तो महोत्सव मनाया गया है।