ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ चुनाव में अशोक अध्यक्ष, चन्द्रमोहन बने सचिव

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

तृतीय श्रेणी कर्मचरी संघ शाखा बस्ती के चुनाव में अशोक सिंह अध्यक्ष, चन्द्रमोहन श्रीवास्तव सचिव चुने गये।  उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश नायक, कोषाध्यक्ष पद पर अरूण मौर्या, वरिष्ठ  उपाध्यक्ष पद पर प्रवीन श्रीवास्तव व संगठन सचिव उमेश श्रीवास्तव , आदर्श कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव के पद पर चुना गया।
चुनाव अधिकारी त्रिलोकीनाथ द्विवेदी व सहायक चुनाव अधिकारी आशुतोष शुक्ल की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष व सचिव पदों पर चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर तीन दावेदारों में अशोक सिंह ने सर्वाधिक 109 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी अमरदीप को हराया। सचिव पद पर हुए कड़ी टक्कर में चन्द्रमोहन श्रीवास्तव ने अपने प्रतिद्वंदी राधेश्याम को 2 मतों के अंतर से हराया। चन्द्रमोहन को जहां 77 मत प्राप्त हुए वहीं राधेश्याम को 75 मत प्राप्त हुआ था।
तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के चुनाव में विजयी प्रत्याशियों की जीत पर कर्मचारियों ने खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी है।