ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डाक कर्मियों की मिलीभगत से 14 हजार रुपया ले उडा मुन्नाभई

पेंशन का भुगतान पेंशन भोगी के बजाय कर दी तीसरे को

कोई और नहीं डाक बिभाग से रिटायर्ड है छोटेलाल पांडेय, विभागीय कर्मी के साथ हो गया खेल

-छावनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की

 छावनी थाने के गोड़सरा शुक्ल गांव का मामला

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

जनपद के थाना छावनी अंतर्गत गोड्सरा शुक्ल मे सुपरमैन ने पोस्टमास्टर व डाक कर्मियों की मदद से न सिर्फ रुपये 14 हजार रूपये की पेंशन प्राप्त की बल्कि उसके प्रभाव में डाककर्मी व पुलिस विभाग के मुंह पर ताला जड दिया। पीडित रिटायर्ड डाककर्मी ने छावनी थाने पर तहरीर देकर दोषियों के विरूद्व कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद के थाना छावनी अंतर्गत गोड्सरा शुक्ल निवासिनी विक्टोरिया देवी ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर व अन्य माध्यम से लिखित शिकायत की है कि उनके पति छोटेलाल पाण्डेय जो कि डाक विभाग से रिटायर्ड हैं व पेंशनभोगी हैं के खाता संख्या 4056736555 के बावत सम्बन्धित डाकघर अमोढ़ा पर लिखित शिकायत दर्ज कराकर पेंशन की रकम किसी भी अन्य व्यक्ति को न दिए जाने का विवरण अंकित कराया गया था परंतु बिना खाताधारक के सहमति व बिना उसके डाकघर गए ही डाकघर अमोढ़ा के पोस्टमास्टर व अन्य डाककर्मियों ने किसी व्यक्ति को 02 अगस्त 2021 को पेंशन की रकम रुपये 14000 निकालकर दे दिया है जिसका खुलासा गुरूवार को छोटेलाल पाण्डेय व विक्टोरिया देवी के डाकघर पहुंचने पर हुआ। इस बावत पोस्टमास्टर सहित सभी डाककर्मी कुछ भी बोलने को तैयार नही हैं।
इस सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक छावनी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान मे है। पीडित ने तहरीर दिया है। जांच करायी जा रही है षीघ्र मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।