ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

अन्न महोत्सव मंें विधायक संजय ने गिनाई उपलब्धियां

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने गुरूवार को अन्न महोत्सव की कड़ी में विधानसभा क्षेत्र के नगरपंचायत रूधौली, ग्राम पंचायत ड़डवा, कोहरा, रामनगर विकास खण्ड क्षेत्र के भैसहिया में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लाभार्थियों को अन्न का पैकेट देते हुये कहा कि भाजपा सरकार संकट काल में गरीबों, वंचितों के साथ है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहल की सराहना करते हुये विधायक संजय प्रताप ने कहा कि निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराकर कोरोना संकट काल में सरकार ने अनेक परिवारों को भुखमरी से बचा लिया। उन्होने अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अनेक स्थानों पर     प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया जिसे लोगों ने सुना।
अन्नपूर्णा महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में तहसीलदार भानपुर, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव, बीडीसी सदस्य कोटेदार आदि के साथ ही जयेश प्रताप जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, महेश सिंह, उमेश ठाकुर, महेन्द्र सिंह, उमेश यादव आदि शामिल रहे।