Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
डीआरएमएस हास्पिटल अब जिला प्रशासन को दे रहा है चुनौती  मरीजों से कर रहा है छल बंदियों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने नई जेलों के निर्माण का लिया फैसला भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की बडी कार्रवाई: अभियान में 150 से अधिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा उत्तर प्रदेश में 65 घंटे से चल रही बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म 45 साल महिला की गला रेतकर हत्या प्राणघातक चोट पहुंचाने के मामले में 3 महिलाओं सहित 9 लोगों की जमानत अर्जी खारिज कुशीनगर: अधिशासी अभियंता सहित तीन के खिलाफ मुकदमा लखनऊ: ऊर्जा मंत्री के साथ संषर्घ समिति के नेताओं की बैठक निकला बेनतीजा, बिजली संकट बरकरार अमेठी: ट्रेनी विमान डायमंड-40 दुर्घटनाग्रस्त: पायलट व एक प्रशिक्षु पायलट की मौत लखनऊ: पुलिस के मनमानी पर हाईकोर्ट का पॉवर ब्रेक, डीजीपी को जारी करना पडा निर्देश

साईकिल यात्रा निकालकर समाजवादियों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

मंहगाई, बेरोजगारी, जनहित के सवालों पर भाजपा विफल-महेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जन्म दिन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को तहसील मुख्यालयों सहित शहरी क्षेत्र एवं गांवों में साईकिल यात्रा निकालकर लोगों को भाजपा सरकार के कुशासन की जानकारी       दी ।  सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में शास्त्री चौक से रेलवे स्टेशन तक साईकिल यात्रा निकाली गई। साईकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र ने रवाना किया।
साईकिल यात्रा लेकर निकले समाजवादी कम्पनीबाग, गांधीनगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा होते हुये रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सपा की सरकार डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि रोकने, कोरोना काल में लोगों का इलाज तो दूर अंतिम संस्कार तक करा पाने में पूरी तरह से विफल रही है। कहा कि किसानों को उनके उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का करोड़ो रूपया बकाया है, बेरोजगारी चरम पर है और भाजपा जनता के बीच अपना भरोसा खो चुकी है। आवाहन किया कि 2022 के  विधानसभा चुनाव में सपा की मजबूत सरकार बने जिससे भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिल सके। कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, व्यापारियों का जिस प्रकार से उत्पीड़न हो रहा है ऐसा कभी नहीं हुआ।
रेलवे स्टेशन पर हुई सभा को पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, दूधराम, जावेद पिण्डारी, सिद्धेश सिन्हा, महेश तिवारी, विजय विक्रम आर्य, राजेन्द्र चौधरी, मो. सलीम, कक्कू शुक्ल, सत्य प्रकाश उपाध्याय, इन्द्रावती शुक्ल, अरविन्द सोनकर, मिथलेश पाण्डेय, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, मो. जावेद आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता ऊबकर सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन का मन बना चुकी है।
साईकिल यात्रा में शामिल समाजवादी कार्यकर्ता भाजपा सरकार विरोधी नारे लगाते हुये मो0 आजम खां की रिहाई, दर्ज फर्जी मुकदमांे को वापस करने, मंहगाई, बेरोजगारी दूर करने आदि की मांग कर रहे थे। मुख्य रूप से वीरेन्द्र चौधरी, गंगा यादव, शैलेन्द्र दूबे, रघुनन्दन राम साहू, अनिल डिडवानिया, निसार अहमद, चन्द्रिका यादव, अमरेन्द्र पाण्डेय ‘शिबलू’ भोला पाण्डेय, रजनीश यादव, अमित गौड़, लोकेश यादव, प्रशान्त यादव, मो. हारिश, ज्ञानचन्द चौधरी, अमित पटेल, सुशील यादव, रियाज अहमद, आमिश खान, रवि गुप्ता, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, राजेन्द्र चौरसिया, अदुल मोईन, मो. अहमद सज्जू, मो. सलीम, दुर्गेश सोनकर, नीरज यादव, राजेश सोनकर, रामवृक्ष यादव, अकरम, अरविन्द यादव, शफीक अंसारी, इन्द्रजीत यादव, मो. शाहिद, मो. जहीर, रमेश गौतम, समीर, बब्लू निषाद, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, वृजेश मिश्र के साथ ही हजारों की संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी एवं नागरिक शामिल रहे।