ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

आप ने सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के निस्तारण की मांग

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

आम आदमी पार्टी की जिला इकाई की ओर से उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर डारीडीहा स्थित कांशीराम आवास कालोनी की समस्याओं का निदान करते हुये बुनियादी सुविधायें मुहैया कराने की मांग की गयी है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि कालोनी में व्याप्त गंदगी, जलनिकासी, टूटी सड़कें, चोक नालियां बीमारी को दावत दे रही हैं।

कालोनी में रह रही हजारों की आबादी नारकीय जीवन जीने को विवश है। सरकारी नल यो तो खराब हैं अथवा पीला प्रदूषित पानी आ रहा है। भवन बनने के बाद पुनः रंगरोगन नही हुआ। भवन की दीवारों पर पीपल बरगद के पेड़ उग आये हैं। कालोनी में कोई कूड़ादान नही है। तमाम आवासों में ताला बंद रहता है, अनेकों लोग अपने नाम से आवास आवंटित करवाकर दूसरों को किराये पर दे रखे हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कालोनी की समस्यायें शीघ्र निस्तारित नही हुई तो आम आदमी पार्टी स्थानीय लोगों के साथ धरना प्रदर्शन को विवश होंगी। ज्ञापन देते समय पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आनंद राजपाल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, युवा विंग के अध्यक्ष परविन्द्र चौधरी, चंदन तिवारी, उमेश कुमार शर्मा, चन्द्रभान कनौजिया, फिरदौस अहमद, मो. मुर्शीद उर्फ मोनू, रतन निषाद आदि मौजूद रहे।