ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जिला कार्यकारिणी का विस्तार, नये सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारी

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती। उ0प्र0।

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा विंग के अध्यक्ष अर्जित कसौधन ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये नये सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। मालवीय रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में प्रिस गुप्ता उपाध्यक्ष, अजय सहाय जिला मंत्री, सुरेश कसौधन नगर संगठन मंत्री बनाये गये। इसके साथ ही अशोक कुमार निगम, सुलेख सोनी, अलकैश अहमद ने सदस्यता ग्रहण की।

जिला महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल, मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने नये पदाधिकारियों व सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया और संगठन की कार्यशैली से उन्हे अवगत कराया। अर्जित कसौधन एवं सूर्यकुमार शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सांगठनिक ताकत से हमारी पहचान है, व्यापारी हितों को प्राथमिकता देते हुये हमे अपने अधिकारों को लेकर हमेशा सजग रहना है। यूथ विंग के जिला महामंत्री ऋषभ गुप्ता, विवेक चौधरी, सौरभ कसौधन, आदित्य कसौधन, अमित चौरसिया, पवन श्रीवास्तव, खलीकुर्रहमान, रितिक कसौधन, अभिषेक गुप्ता, योगेश गुप्ता, हर्ष कसौधन, वैभव गुप्ता, संदीप गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सचिन कसौधन, अनूप कुमार, सुनील श्रीवास्तव आदि व्यापारी मौजूद रहे।